Snowfall

मंगलवार, 14 दिसंबर 2021

विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई टिहरी के विद्यार्थियों ने "स्वतंत्रता संघर्ष की गुमनाम नायक" और "भविष्य के भारत" विषय पर पोस्टकार्ड लेखन प्रतियोगिता के जरिये प्रधानमंत्री को भेजे अपने विचार।


आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वतंत्रा संघर्ष के गुमनाम नायक और 2047 में भारत के लिए मेरी दृष्टि विषय पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई टिहरी के विद्यार्थियों ने पोस्टकार्ड लेखन अभियान के अंतर्गत अपने विचार व्यक्त किए हैं। पोस्ट कार्ड के जरिए आजादी के गुमनाम नायक व भविष्य के भारत को लेकर लिखे गए अपने विचारों को विद्यार्थी प्रधानमंत्री तक पहुंचा सकेंगे।


उल्लेखनीय है कि देश भर में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वतंत्रता संघर्ष की दौरान गुमनाम नायकों और भविष्य के भारत विषय पर विद्यार्थियों के लिए पोस्टकार्ड लेखन अभियान चल रहा है। यह अभियान 20 दिसंबर तक आयोजित होगा और अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ 75 पोस्टकार्ड्स को चयनित किया जाएगा। सीबीएसइ सहित सभी राज्यों के शिक्षा परिषद द्वारा इस अभियान में विद्यार्थियों से भारतीय डाक विभाग के सहयोग से प्रतिभाग करवाया जा रहा है। भारतीय डाक विभाग प्रखंड नई टिहरी के अधीक्षक ने अवगत करवाया की 1 दिसंबर से 20 दिसंबर तक डाक विभाग एवं स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत पोस्टकार्ड लेखन अभियान चलाया जा रहा है जिसमें कक्षा 4 से लेकर 12वीं तक के सभी विद्यार्थी दो विषयों 'स्वतंत्रता संघर्ष के गुमनाम नायक' और '2047 में भारत के लिए मेरी दृष्टि' विषय पर प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।


 डाकघर द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के 90 प्रतिभागियों के लिए निशुल्क पोस्टकार्ड उपलव्ध करवाये। विद्यालय से लगभग 75 प्रतिभागियों ने दोनों विषयों पर अपने विचार अंकित किएहै। प्रधानाचार्य देवी प्रसाद नौटियाल ने कहा है कि इस अभियान में बच्चों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया है। ऐसी रचनात्मक गतिविधियों से न केवल बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है बल्कि विद्यार्थियों में अनेक कौशल भी विकसित होते हैं। प्रतियोगिता की संयोजक शिक्षिका रेखा डोभाल ने कहा है कि भारत की स्वतंत्रता के संघर्ष के बहुत से ऐसे नायक रहे हैं जिन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान तो दिया है लेकिन उनके नाम हमेशा गुमनाम रहे हैं। ऐसे ही गुमनाम नायकों को याद करने और उनकी योगदान को सार्वजनिक करने में यह अभियान महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। विद्यार्थियों को इस प्रतियोगिता में प्रतिभा के लिए विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई टिहरी के उप प्रधानाचार्य दिनेश बहुगुणा ने विद्यार्थियों को प्रतिभाग के लिए प्रेरित किया।


विद्यालय स्तर पर पोस्टकार्ड लेखन के लिए सर्वश्रेष्ठ 10 छात्र छात्राओं का चयन किया गया। जिनमें से कक्षा 12 से आयुष भट्ट, उपेंद्र, प्रियंका डबराल, पवन रतूड़ी, कक्षा 9 से मानस रंजन, कक्षा 10 से अनंतिका, कक्षा 11 से रंजना, नीलू, कक्षा 8 से प्राची नेगी आदि शामिल है। विद्यालय परिवार की ओर से प्रधानाचार्य ने सभी चयनित छात्र छात्राओं को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

अन्य प्रमुख पोस्ट

Database 1