Snowfall
मंगलवार, 14 दिसंबर 2021
विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई टिहरी के विद्यार्थियों ने "स्वतंत्रता संघर्ष की गुमनाम नायक" और "भविष्य के भारत" विषय पर पोस्टकार्ड लेखन प्रतियोगिता के जरिये प्रधानमंत्री को भेजे अपने विचार।
मंगलवार, 2 नवंबर 2021
विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में दीपोत्सव का आयोजन कर असत्य पर सत्य की विजय का दिया संदेश।
सोमवार, 25 अक्टूबर 2021
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई टिहर में छात्र संसद का हुआ गठन, आयुष भट्ट प्रधानमंत्री और रंजना सेमवाल बनी उप प्रधानमंत्री।
गुरुवार, 30 सितंबर 2021
शिक्षण में तकनीकी का उपयोग बन गया है समय की बड़ी जरूरत। शिक्षक स्वयं को रखें अपडेट- प्रांतीय संगठन मंत्री भुवन चन्द्र भट्ट।
'एक भारतश्रेष्ठ भारत' कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतियोगिता
बुधवार, 28 अप्रैल 2021
ऑनलाइन शिक्षण के साथ विद्यार्थियों से online review भी ले रहे है विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई टिहरी के शिक्षक।
![]() |
| रेखा डोभाल, शिक्षिका SVMIC नई टिहरी |
प्रिय विद्यार्थियों,
आप सभी जानते हैं कि भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर बेहद भयावह रूप ले रही है. दुनिया में इस समय भारत तीन सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित देशों की सूची में है. ज्यादातर एक्सपर्ट्स का मानना है कि दूसरी लहर देश में ही विकसित हुए कोरोनावायरस के नए स्ट्रेन्स यानी वैरिएंट की वजह से ज्यादा खतरनाक हो गई है. लगातार बढ़ते संक्रमण के चलते एक बार फिर से स्कूल कॉलेज बंद हो गए हैं और ऐसी परिस्थितियों में आपकी शैक्षिक प्रगति भी बाधित होनी स्वाभाविक है। आप सभी को इस भयानक वायरस से सुरक्षा के तमाम उपायों को अपनाते हुए एक बार पुनः ऑनलाइन अध्ययन के माध्यम से अपने पाठ्यक्रम पर ध्यान देना होगा। हमारा प्रयास होगा कि हम कक्षा शिक्षण के विकल्प के रूप में ऑनलाइन शिक्षण के माध्यम से शैक्षिक गतिविधियों को आगे बढ़ाएं। इसी क्रम में कक्षा 10 A व B को विज्ञान, कक्षा 9 A को अंग्रेजी और कक्षा 8 को विज्ञान विषय का ऑनलाइन शिक्षण मेरे द्वारा किया जाना है। आप सभी को रोज ऑनलाइन क्लास के बाद नीचे दिए लिंक पर शिक्षण सम्बन्धी अपने Review और उपस्थिति देनी हैं जिनके आधार पर ऑनलाइन शिक्षण की विभिन्न कठिनाइयों में सुधार करने के प्रयास किये जायेंगे।
Click here for submitting your review
बुधवार, 31 मार्च 2021
एसवीएम इंटर कॉलेज नई टिहरी में घोषित हुआ वार्षिक परीक्षाफल, गतवर्ष के दसवी के बोर्ड टॉपर गौरव सकलानी ने परीक्षा में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन।
Click here for Online Admission
सोमवार, 8 मार्च 2021
महिला दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई टिहरी में एनएसएस इकाई द्वारा परिचर्चा का हुआ आयोजन।
शुक्रवार, 5 मार्च 2021
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ,नई टिहरी में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम के अवसर पर छात्र-छात्राओं को खिलाई गई नि:शुल्क कृमि निवारण दवाई।
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, नई टिहरी में दिनांक 5 मार्च, 2021 को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम के अवसर पर विद्यालय की एन,एस,एस इकाई द्वारा छात्र /छात्राओं को नि:शुल्क कृमि नाशक दवाई एल्बेंडाजोल टेबलेट खिलाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य देवी प्रसाद नौटियाल जी ने कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए विद्यार्थियों को कृमि नाशक दवाई खिलाई इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है अतः देश का प्रत्येक बच्चा स्वास्थ्य की दृष्टि से कृमि मुक्त होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों में विद्यालय की सक्रिय भूमिका अत्यंत आवश्यक है । कृमि निवारण के लिए एल्बेंडाजोल टेबलेट की स्वीकार्यता पूरे विश्व में है और इस टेबलेट का कोई दुष्प्रभाव भी नहीं है।
कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय के शिक्षकों द्वारा अपनी कक्षाओं के विद्यार्थियों को एल्बेंडाजोल टेबलेट खिलाकर कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाई गई। एन,एस,एस इकाई के कार्यक्रम अधिकारी शिक्षक राजेंद्र मिश्रवाण ने कहा कि जो भी छात्र छात्राएं कार्यक्रम के पहले चरण में दवाई खाने से छूट गए हैं ,उन्हें यह दवाई कार्यक्रम के अगले चरण में खिलाई जाएगी।
गुरुवार, 25 फ़रवरी 2021
बच्चों के मन से बोर्ड परीक्षा का भय और तनाव दूर करने के लिए एसवीएम नई टिहरी में आयोजित किया सेमिनार। वक्ताओं ने दिए अनेक उपयोगी सुझाव।
गुरुवार, 18 फ़रवरी 2021
मंगलवार, 16 फ़रवरी 2021
बसंत पंचमी पर विद्या मन्दिर नई टिहरी में सरस्वती पूजन के साथ प्रवेशोत्सव का आयोजन कर विद्यार्थियों के प्रवेश आरम्भ।

























