Snowfall

बुधवार, 11 जनवरी 2023

Uttarakhand STF: एसटीएफ ने बीएएमएस की फर्जी डिग्री बनाने वाले गिरोह का यहां किया भंडाफोड़, गिरोह के सरगना सहित दो फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

Uttarakhand STF

 उत्तराखंड एसटीएफ ने बीएएमएस की फर्जी डिग्री तैयार कर इन्‍हें 30 लाख रुपये में बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गिरोह का सरगना इकलाख उत्‍तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। आरोपी वहां अपने भाई इमरान के साथ मिलकर बाबा ग्रुप आफ कालेज के नाम से मेडिकल कालेज संचालित करता है और हिस्‍ट्रीशीटर है।
    उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स ने बीएएमएस की फर्जी डिग्री बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ क्या है।  गिरोह राजीव गांधी हेल्थ एण्ड साईस यूनिवर्सिटी कर्नाटक के नाम से फर्जी डिग्री तैयार कर आवेदकों को 28 से 30 लाख रुपये में बेचता था। एसटीएफ ने उत्‍तराखंड में 36 ऐसे फर्जी बीएएमएस डिग्रीधारकों को चिह्नित किया है, जिन्होंने भारतीय चिकित्‍सा परिषद में पंजीकरण इन फर्जी डिग्रियों के सहारे कराया है।
    एसटीएफ ने देहरादून से ऐसे दो फर्जी डिग्रीधारकों को गिरफ्तार किया है जबकि गिरोह के सरगना को मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार कर लिया गया। उसका भाई फरार बताया जा रहा है। गिरोह के सरगना के पास से कई राज्यों के विश्विविद्यालयों की फर्जी डिग्रियां, मुहर, लेटरहेड व अन्‍य दस्‍तावेज बरामद हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक ऐसे अन्य फर्जी बीएएमएस डिग्री धारकों की भी जल्दी गिरफ्तारी हो सकती है।


उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटर बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम किया घोषित, 16 मार्च से 6 अप्रैल तक आयोजित होंगी बोर्ड परीक्षाएं


 उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद  ने शुक्रवार को इस वर्ष के लिए बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। बोर्ड सभापति आरके कुंवर की अध्यक्षता में आयोजित परीक्षा समिति की बैठक में वर्ष 2023 का हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा का कार्यक्रम निर्धारित हुआ। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाएं 16 मार्च से शुरू होकर छह अप्रैल तक चलेंगी। 

    हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 1 फरवरी से 28 फरवरी के बीच होंगी। बैठक में परिषद के सभापति आरके कुंवर, सचिव डॉ. नीता तिवारी, प्रभारी अपर निदेशक अंबा दत्त बलोदी एवं परीक्षा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

अन्य प्रमुख पोस्ट

Database 1