![]() |
| Uttarakhand STF |
उत्तराखंड एसटीएफ ने बीएएमएस की फर्जी डिग्री तैयार कर इन्हें 30 लाख रुपये में बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गिरोह का सरगना इकलाख उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। आरोपी वहां अपने भाई इमरान के साथ मिलकर बाबा ग्रुप आफ कालेज के नाम से मेडिकल कालेज संचालित करता है और हिस्ट्रीशीटर है।
उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स ने बीएएमएस की फर्जी डिग्री बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ क्या है। गिरोह राजीव गांधी हेल्थ एण्ड साईस यूनिवर्सिटी कर्नाटक के नाम से फर्जी डिग्री तैयार कर आवेदकों को 28 से 30 लाख रुपये में बेचता था। एसटीएफ ने उत्तराखंड में 36 ऐसे फर्जी बीएएमएस डिग्रीधारकों को चिह्नित किया है, जिन्होंने भारतीय चिकित्सा परिषद में पंजीकरण इन फर्जी डिग्रियों के सहारे कराया है।
एसटीएफ ने देहरादून से ऐसे दो फर्जी डिग्रीधारकों को गिरफ्तार किया है जबकि गिरोह के सरगना को मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार कर लिया गया। उसका भाई फरार बताया जा रहा है। गिरोह के सरगना के पास से कई राज्यों के विश्विविद्यालयों की फर्जी डिग्रियां, मुहर, लेटरहेड व अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक ऐसे अन्य फर्जी बीएएमएस डिग्री धारकों की भी जल्दी गिरफ्तारी हो सकती है।
.jpeg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
अपने सुझाव यहाँ पोस्ट करें.