Snowfall

बुधवार, 11 जनवरी 2023

Uttarakhand STF: एसटीएफ ने बीएएमएस की फर्जी डिग्री बनाने वाले गिरोह का यहां किया भंडाफोड़, गिरोह के सरगना सहित दो फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

Uttarakhand STF

 उत्तराखंड एसटीएफ ने बीएएमएस की फर्जी डिग्री तैयार कर इन्‍हें 30 लाख रुपये में बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गिरोह का सरगना इकलाख उत्‍तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। आरोपी वहां अपने भाई इमरान के साथ मिलकर बाबा ग्रुप आफ कालेज के नाम से मेडिकल कालेज संचालित करता है और हिस्‍ट्रीशीटर है।
    उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स ने बीएएमएस की फर्जी डिग्री बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ क्या है।  गिरोह राजीव गांधी हेल्थ एण्ड साईस यूनिवर्सिटी कर्नाटक के नाम से फर्जी डिग्री तैयार कर आवेदकों को 28 से 30 लाख रुपये में बेचता था। एसटीएफ ने उत्‍तराखंड में 36 ऐसे फर्जी बीएएमएस डिग्रीधारकों को चिह्नित किया है, जिन्होंने भारतीय चिकित्‍सा परिषद में पंजीकरण इन फर्जी डिग्रियों के सहारे कराया है।
    एसटीएफ ने देहरादून से ऐसे दो फर्जी डिग्रीधारकों को गिरफ्तार किया है जबकि गिरोह के सरगना को मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार कर लिया गया। उसका भाई फरार बताया जा रहा है। गिरोह के सरगना के पास से कई राज्यों के विश्विविद्यालयों की फर्जी डिग्रियां, मुहर, लेटरहेड व अन्‍य दस्‍तावेज बरामद हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक ऐसे अन्य फर्जी बीएएमएस डिग्री धारकों की भी जल्दी गिरफ्तारी हो सकती है।


उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटर बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम किया घोषित, 16 मार्च से 6 अप्रैल तक आयोजित होंगी बोर्ड परीक्षाएं


 उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद  ने शुक्रवार को इस वर्ष के लिए बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। बोर्ड सभापति आरके कुंवर की अध्यक्षता में आयोजित परीक्षा समिति की बैठक में वर्ष 2023 का हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा का कार्यक्रम निर्धारित हुआ। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाएं 16 मार्च से शुरू होकर छह अप्रैल तक चलेंगी। 

    हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 1 फरवरी से 28 फरवरी के बीच होंगी। बैठक में परिषद के सभापति आरके कुंवर, सचिव डॉ. नीता तिवारी, प्रभारी अपर निदेशक अंबा दत्त बलोदी एवं परीक्षा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

मंगलवार, 25 जनवरी 2022

स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई टिहरी में शिक्षकों और विद्यार्थियों ने ली मतदान की शपथ

 आगामी विधानसभा चुनाव के को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्यामन्दिर इंटर कॉलेज नई टिहरी में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत अनेक कार्यक्रम आयोजित किये गए। कार्यक्रम का आरम्भ  मतदान शपथ के साथ किया गया। इस दौरान विद्यालय के भावी मतदाताओं के काफी उत्साह देखा गया।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आज एसवीएम इंटर कॉलेज नई टिहरी में विद्यालय की एनएसएस इकाई द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में उत्साह के साथ प्रतिभाग किया गया। इसअवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य देवी प्रसाद नौटियाल सहित समस्त स्टाफ एवं नए मतदाता बने विद्यालय के पांच छात्रों ने मतदान की शपथ ली। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने कहा कि मतदान भारत के नागरिकों का अधिकार है और इस विषय की जानकारी  प्रत्येक व्यक्ति को होना आवश्यक है। ये हमारा कर्तव्य है कि इस प्रकार के कार्क्रम द्वारा हम  अपने आस पास के नागरिकों को उनके अधिकार के लिऐ जागरूक कर अधिक से अधिक मतदान के लिऐ लोगों को प्रेरित कर सकते है। इस अवसर पर शिक्षको और विद्यार्थियों द्वारा जनपद की स्वीप टीम द्वारा संचालित ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग किया।

मंगलवार, 14 दिसंबर 2021

विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई टिहरी के विद्यार्थियों ने "स्वतंत्रता संघर्ष की गुमनाम नायक" और "भविष्य के भारत" विषय पर पोस्टकार्ड लेखन प्रतियोगिता के जरिये प्रधानमंत्री को भेजे अपने विचार।


आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वतंत्रा संघर्ष के गुमनाम नायक और 2047 में भारत के लिए मेरी दृष्टि विषय पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई टिहरी के विद्यार्थियों ने पोस्टकार्ड लेखन अभियान के अंतर्गत अपने विचार व्यक्त किए हैं। पोस्ट कार्ड के जरिए आजादी के गुमनाम नायक व भविष्य के भारत को लेकर लिखे गए अपने विचारों को विद्यार्थी प्रधानमंत्री तक पहुंचा सकेंगे।


उल्लेखनीय है कि देश भर में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वतंत्रता संघर्ष की दौरान गुमनाम नायकों और भविष्य के भारत विषय पर विद्यार्थियों के लिए पोस्टकार्ड लेखन अभियान चल रहा है। यह अभियान 20 दिसंबर तक आयोजित होगा और अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ 75 पोस्टकार्ड्स को चयनित किया जाएगा। सीबीएसइ सहित सभी राज्यों के शिक्षा परिषद द्वारा इस अभियान में विद्यार्थियों से भारतीय डाक विभाग के सहयोग से प्रतिभाग करवाया जा रहा है। भारतीय डाक विभाग प्रखंड नई टिहरी के अधीक्षक ने अवगत करवाया की 1 दिसंबर से 20 दिसंबर तक डाक विभाग एवं स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत पोस्टकार्ड लेखन अभियान चलाया जा रहा है जिसमें कक्षा 4 से लेकर 12वीं तक के सभी विद्यार्थी दो विषयों 'स्वतंत्रता संघर्ष के गुमनाम नायक' और '2047 में भारत के लिए मेरी दृष्टि' विषय पर प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।


 डाकघर द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के 90 प्रतिभागियों के लिए निशुल्क पोस्टकार्ड उपलव्ध करवाये। विद्यालय से लगभग 75 प्रतिभागियों ने दोनों विषयों पर अपने विचार अंकित किएहै। प्रधानाचार्य देवी प्रसाद नौटियाल ने कहा है कि इस अभियान में बच्चों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया है। ऐसी रचनात्मक गतिविधियों से न केवल बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है बल्कि विद्यार्थियों में अनेक कौशल भी विकसित होते हैं। प्रतियोगिता की संयोजक शिक्षिका रेखा डोभाल ने कहा है कि भारत की स्वतंत्रता के संघर्ष के बहुत से ऐसे नायक रहे हैं जिन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान तो दिया है लेकिन उनके नाम हमेशा गुमनाम रहे हैं। ऐसे ही गुमनाम नायकों को याद करने और उनकी योगदान को सार्वजनिक करने में यह अभियान महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। विद्यार्थियों को इस प्रतियोगिता में प्रतिभा के लिए विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई टिहरी के उप प्रधानाचार्य दिनेश बहुगुणा ने विद्यार्थियों को प्रतिभाग के लिए प्रेरित किया।


विद्यालय स्तर पर पोस्टकार्ड लेखन के लिए सर्वश्रेष्ठ 10 छात्र छात्राओं का चयन किया गया। जिनमें से कक्षा 12 से आयुष भट्ट, उपेंद्र, प्रियंका डबराल, पवन रतूड़ी, कक्षा 9 से मानस रंजन, कक्षा 10 से अनंतिका, कक्षा 11 से रंजना, नीलू, कक्षा 8 से प्राची नेगी आदि शामिल है। विद्यालय परिवार की ओर से प्रधानाचार्य ने सभी चयनित छात्र छात्राओं को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

मंगलवार, 2 नवंबर 2021

विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में दीपोत्सव का आयोजन कर असत्य पर सत्य की विजय का दिया संदेश।

 

नई टिहरी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई टिहरी में दीपोत्सव कार्यक्रम का रोचक ढंग से आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर की स्वच्छता सहित अनेक रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की गई जिनमे विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग  लिया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य बलवंत सिंह द्वारा दीपावली और धनतेरस के अवसर पर  विद्यालय परिवार को मिष्ठान वितरित कर शुभकामनाएं दी हैं।

   सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई टिहरी में आज धनतेरस के अवसर पर दीपोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य देवी प्रसाद नौटियाल ने विद्यार्थियों से परुषोत्तम श्री राम के आदर्शों पर चलने का आवाहन करते हुए उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने विद्यार्थियों और अभिभावकों से प्रदूषणमुक्त व सुरक्षित ढंग से दीपावली के आयोजन की भी अपील की है। उन्होंने कहा है कि दिवाली स्वच्छता का भी उत्सव है इसलिए हम प्रदूषण से मुक्त, पर्यावरण के अनुकूल और स्वच्छ दिवाली मनाकर प्रकृति का भी सम्मान करें। दीपोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय में स्वच्छता सहित विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। छात्र छात्राओं द्वारा प्रस्तुत रंगोली विशेष आकर्षण का केंद्र बनी रही। कार्यक्रम में जयंती प्रमुख आचार्य बालकृष्ण कोठारी द्वारा दीपावली के पावन पर्व के महत्व की जानकारी छात्र छात्राओं को दी गई। दीपोत्सव के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य बलवंत सिंह द्वारा विद्यालय परिवार को मिष्ठान वितरित कर शुभकामनाएं दी हैं। विद्यार्थियों व शिक्षकों द्वारा विद्यालय परिसर को दीपकों और रंगबिरंगी लाइटों से सजाया गया है।

सोमवार, 25 अक्टूबर 2021

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई टिहर में छात्र संसद का हुआ गठन, आयुष भट्ट प्रधानमंत्री और रंजना सेमवाल बनी उप प्रधानमंत्री।

 सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई टिहर में छात्र संसद का गठन किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री देवी प्रसाद नौटियाल के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री, न्यायाधीश, सेनापति का चयन छात्र सांसदों के द्वारा मतदान विधि से संपन्न हुआ। प्रधानमंत्री पद के लिए आयुष भट्ट उप प्रधानमंत्री रंजना सेमवाल न्यायाधीश रुद्राक्ष बहुगुणा उप न्यायाधीश इशिका चौहान सेनापति प्राची नेगी व सेनापति रजत सेमवाल को विभागों  का आवंटन किया गया।
उपरोक्त चयनित छात्र/ छात्राओं का शपथ ग्रहण समारोह आरंभ हुआ। समारोह में प्रधानाचारी देवी प्रसाद नौटियाल ने प्रधानमंत्री, सेनापति व न्यायाधीश को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर वंदना विभाग, सांस्कृतिक विभाग, जयंती एवं पर्व, विज्ञान विभाग, शोध एवं क्रीड़ा व अनुशासन, सहित विभिन्न विभागों में भैया/ बहनों का चयन किया गया। इस अवसर पर छात्र संसद प्रमुख आचार्य दिनेश बहुगुणा, वंदना प्रमुख कुशुमलता भट्ट, प्रचार एवं प्रतियोगिता प्रमुख आचार्या रेखा डोभाल, विज्ञान प्रमुख आचार्य मनोज सकलानी, पुस्तकालय प्रमुख आचार्य विजेंद्र सकलानी रितिक प्रमुख आचार्या रेखा भट्ट, अतिथि प्रमुख आचार्य रविंद्र परमार, संपर्क प्रमुख आचार्य रमेश रतूड़ी व परीक्षा प्रभारी सुभाष चमोली, उत्सव एवं जयंती प्रमुख आचार्य बालकृष्ण कोठारी सहित सभी आचार्य उपस्थित थे।

गुरुवार, 30 सितंबर 2021

शिक्षण में तकनीकी का उपयोग बन गया है समय की बड़ी जरूरत। शिक्षक स्वयं को रखें अपडेट- प्रांतीय संगठन मंत्री भुवन चन्द्र भट्ट।



 विद्या भारती के प्रांतीय संगठन मंत्री भुवन चन्द्र भट्ट ने कहा है कि  शिक्षण में आईसीटी के साधनों का उपयोग आज समय की बड़ी जरूरत बन गयी है और इसके लिए शिक्षकों को स्वयं को अपडेट रखना होगा। पारंपरिक शिक्षण के साथ ही अध्यापन में नई तकनीकी के अनुप्रयोगों से अधिक सार्थक परिणाम मिलने तय हैं। उन्होंने नई टिहरी और चंबा नगरों के विद्या भारती से सम्बद्ध विद्यालयों के प्रधानाचार्यो व शिक्षकों के साथ आयोजित बैठक में शैक्षिक सुधार के लिए अनेक उपयोगी सुझाव दिए।


सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई टिहरी में आयोजित बैठक में प्रांतीय संगठन मंत्री भुवन चन्द्र भट्ट ने नई टिहरी और चंबा नगर क्षेत्रों के सरस्वती शिशु मंदिर व विद्या मंदिरों के प्रधानाध्यापक और प्रधानाचार्यो से शैक्षिक प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने अनेक आचार्यो से संवाद कर उनसे उपयोग की जा रही शैक्षिक तकनीकी की जानकारी भी ली।  इस अवसर पर उन्होंने कहा है कि मौजूदा दौर तकनीकी शिक्षण का दौर है। पारंपरिक शिक्षण के साथ इन्फॉर्मेशन ऐंड कॉम्युनिकेशन टैक्नोलॉजी का यदि सही उपयोग नही किया  जाएगा तो शिक्षण के सारे प्रयास अधूरे रह जाएंगे। उन्होंने कहा कि अनेक शिक्षक कक्षा कक्षों में खूब परिश्रम करते हैं लेकिन उचित शैक्षिक तकनीकी का प्रयोग न कर पाने के कारण उन्हें अपेक्षित परिणाम नही मिल पाते। उन्होंने शिक्षकों को दीक्षा पोर्टल, स्वयंप्रभा चैनल्स, NROER, ईपाठशाला, और National Digital Educational Architecture (NDEAR) आदि कार्यक्रमो के जरिये स्वयं को अपडेट रखने के सुझाव दिए हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा दौर में सभी शिक्षकों को कम्प्यूटर और प्रौद्योगिकी आधारित शिक्षण के लिए खुद को तैयार रखना होगा। 

 इस दौरान विद्या भारती के प्रांतीय सोशल मीडिया व प्रचार प्रभारी सिद्धान्त नौटियाल ने शिक्षकों को आईसीटी के अनेक साधनों के उपयोग करने की प्रक्रिया की जानकारी दी। बैठक में विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई टिहरी के प्रधानाचार्य देवी प्रसाद नौटियाल ने प्रांतीय संगठन मंत्री को विद्यालय की शैक्षिक प्रगति से अवगत करवाया। बैठक में विभाग प्रचारक राजपुष्प जी ने भी अनेक उपयोगी सुझाव दिए। इस अवसर पर संकुल प्रमुख व विद्या मंदिर चंबा के प्रधानाचार्य इंद्रपाल सिंह परमार, बालिका विद्या मंदिर ढूंगीधार की प्रधानाचार्य यशोदा भारद्वाज, प्रधानाध्यपक सरस्वती शिशु मंदिर जे ब्लॉक राम स्वरूप डबराल, प्रधानाध्यापक शिशु मंदिर सी ब्लॉक राजेश पंचपुरी, सरस्वती शिशु मंदिर बौराड़ी शीशराम कोठियाल सहित इन विद्यालयों के शिक्षक भी मौजूद थे।

'एक भारतश्रेष्ठ भारत' कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतियोगिता

 

राज्य शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान उत्तराखंड देहरादून द्वारा एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के अंतर्गत समस्त विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों को सार्टिफिकेट दिए जा रहे हैं। विद्यार्थी इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए यहां क्लिक करें। Click Here

अन्य प्रमुख पोस्ट

Database 1