नई टिहरी स्थित विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में घोषित वार्षिक परीक्षाफल में सीनियर वर्ग में विगत वर्ष दसवीं बोर्ड परीक्षा में राज्यस्तर पर टॉपर रहे गौरव सकलानी ने 94.30 फीसदी अंक प्राप्त किये हैं जबकि जूनियर वर्ग में मानस रंजन शाह ने 85.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किये हैं। शिक्षकों तथा अभिभावकों ने विद्यार्थियों की सफलता पर जहाँ प्रसन्नता व्यक्त की है वही बच्चों में भी इस मौके पर जबरदस्त उत्साह देखा गया।
नई टिहरी नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आज शैक्षिक सत्र के अंतिम कार्य दिवस में गृह परीक्षाफल घोषित किया गया। इस मौके पर अभिभावकों की मौजूदगी में विद्यार्थियों को परीक्षाफल वितरित किया गया। गतवर्ष बोर्ड परीक्षा में राज्य में पहला स्थान प्राप्त करने वाले गौरव सकलानी ने 11वीं कक्षा में 94.30 प्रतिशत अंक प्राप्त किये जबकि जूनियर वर्ग में छात्र मानस रंजन शान ने 85.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किये हैं। विद्यालय के कुल छात्र छात्राओं ने गृह परीक्षा में प्रतिभाग किया था। इसवर्ष विद्यालय का परीक्षाफल शतप्रतिशत रहा है। विद्यार्थियों की सफलता पर शिक्षकों और अभिभावकों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य देवीप्रसाद नौटियाल ने कहा है कि यह वर्ष कोविड-19 के कारण विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों सहित आम जनमानस के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण था। विशेषरूप से स्कूली बच्चों को कोविड-19 के कारण जो शैक्षिक क्षति हुई है उसकी भरपाई असम्भव है। उन्होंने इन चुनौतियों के बादजूद उच्च शैक्षिक लक्ष्य प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों और विद्यालय के शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की है। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक रमेश रतूडी, बालकृष्ण कोठारी, विजेंद्र सेमवाल, सुरेंद्र रावत, सुभाष चमोली, राजेश मिश्रवान, मनोज सकलानी, दीपक बडोला, रेखा डोभाल, रेखा भट्ट, राजेश नेगी, पूरन सारांसी, मयंक भट्ट, राजेन्द्र बिजल्वाण और उप प्रधानाचार्य दिनेश बहुगुणा सहित अनेक अभिभावक मौजूद थे। विद्यालय में 1 अप्रैल से नए शैक्षिक सत्र के लिए प्रवेश आरम्भ हो रहे हैं। कार्यालय प्रमुख रविन्द्र परमार ने बताया है कि विद्यालय में 1 अप्रैल से प्रवेश प्रक्रिया आरम्भ की जा रही है और नए विद्यार्थी और उनके अभिभावक ऑनलाइन माध्यम से भी प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं। ऑनलाइन प्रवेश के लिए यहां क्लिक करें।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
अपने सुझाव यहाँ पोस्ट करें.