सरस्वती विद्या मंदिर नई टिहरी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा समाज मे महिलाओं के योगदान विषय पर विद्यार्थियों के लिए एक परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं द्वारा महिलाओ के योगदान पर अपने विचार व्यक्त किये।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई टिहरी में राष्ट्रीयसेवा योजना इकाई द्वारा समाज के विकास मे महिलाओ की भूमिका विषय पर एक परिचर्चा आयोजित की गयी। इस अवसर पर एनएसएस इकाई के प्रभारी शिक्षक राजेन्द्र मिश्रवान ने विद्यार्थियों को विश्व मे महिलाओ के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान से अवगत करवाया। कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिका रेखा डोभाल ने छात्र छात्राओं को वैदिककाल से लेकर मौजूदा समय तक महिलाओं के योगदान से परिचय करवाया। उन्होंने कहा है कि महिलाएं त्याग और ममता की प्रतिमूर्ति होती हैं किंतु प्राचीन समय से ही महिलाओं को अनेक प्रकार की अपेक्षाओं का दंश झेलना पड़ा है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपना बेहतरीन योगदान दे कर अपनी काबलियत को सावित कर चुकी हैं।
इस मौके पर प्रधानाचार्य ने महिलाओं के प्रति आदर और सम्मान की भावना रखने का आवाहन किया। कार्यक्रम में छात्रा राजला, भावना, साची, प्रियंका, दिव्यांशी आदि ने परिचर्चा में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में उप प्रधानाचार्य दिनेश बहुगुणा, आचार्य विजेंद्र सेमवाल, रविन्द्र परमार, राजेन्द्र बिजलवाण, रेखा भट्ट और कुशमलता भट्ट आदि ने भी विचार व्यक्त किये।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
अपने सुझाव यहाँ पोस्ट करें.