Snowfall

बुधवार, 28 अप्रैल 2021

ऑनलाइन शिक्षण के साथ विद्यार्थियों से online review भी ले रहे है विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई टिहरी के शिक्षक।

रेखा डोभाल, शिक्षिका SVMIC नई टिहरी

 प्रिय विद्यार्थियों, 

      आप सभी जानते हैं कि भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर बेहद भयावह रूप ले रही है. दुनिया में इस समय भारत तीन सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित देशों की सूची में है. ज्यादातर एक्सपर्ट्स का मानना है कि दूसरी लहर देश में ही विकसित हुए कोरोनावायरस के नए स्ट्रेन्स यानी वैरिएंट की वजह से ज्यादा खतरनाक हो गई है. लगातार बढ़ते संक्रमण के चलते एक बार फिर से स्कूल कॉलेज बंद हो गए हैं और ऐसी परिस्थितियों में आपकी शैक्षिक प्रगति भी बाधित होनी स्वाभाविक है। आप सभी को इस भयानक वायरस से सुरक्षा के तमाम उपायों को अपनाते हुए एक बार पुनः ऑनलाइन अध्ययन के माध्यम से अपने पाठ्यक्रम पर ध्यान देना होगा। हमारा प्रयास होगा कि हम कक्षा शिक्षण के विकल्प के रूप में ऑनलाइन शिक्षण के माध्यम से शैक्षिक गतिविधियों को आगे बढ़ाएं। इसी क्रम में कक्षा 10 A व B को विज्ञान, कक्षा 9 A को अंग्रेजी और कक्षा 8 को विज्ञान विषय का ऑनलाइन शिक्षण मेरे द्वारा किया जाना है। आप सभी को रोज ऑनलाइन क्लास के बाद नीचे दिए लिंक पर शिक्षण सम्बन्धी अपने Review और उपस्थिति देनी हैं जिनके आधार पर ऑनलाइन शिक्षण की विभिन्न कठिनाइयों में सुधार करने के प्रयास किये जायेंगे।

Click here for submitting your review

Time table for online classes-  

विद्यार्थियों द्वारा भेजे गए reviews- 


बुधवार, 31 मार्च 2021

एसवीएम इंटर कॉलेज नई टिहरी में घोषित हुआ वार्षिक परीक्षाफल, गतवर्ष के दसवी के बोर्ड टॉपर गौरव सकलानी ने परीक्षा में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन।


 नई टिहरी स्थित विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में घोषित वार्षिक परीक्षाफल में सीनियर वर्ग में विगत वर्ष दसवीं बोर्ड परीक्षा में राज्यस्तर पर टॉपर रहे गौरव सकलानी ने 94.30 फीसदी अंक प्राप्त किये हैं जबकि जूनियर वर्ग में मानस रंजन शाह ने 85.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किये हैं। शिक्षकों तथा अभिभावकों ने विद्यार्थियों की सफलता पर जहाँ प्रसन्नता व्यक्त की है वही बच्चों में भी इस मौके पर जबरदस्त उत्साह देखा गया।


  नई टिहरी नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आज शैक्षिक सत्र के अंतिम कार्य दिवस   में गृह परीक्षाफल घोषित किया गया। इस मौके पर अभिभावकों की मौजूदगी में विद्यार्थियों को परीक्षाफल वितरित किया गया। गतवर्ष बोर्ड परीक्षा में राज्य में पहला स्थान प्राप्त करने वाले गौरव सकलानी ने 11वीं कक्षा में 94.30 प्रतिशत अंक प्राप्त किये जबकि जूनियर वर्ग में छात्र मानस रंजन शान ने 85.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किये हैं। विद्यालय के  कुल छात्र छात्राओं ने गृह परीक्षा में प्रतिभाग किया था। इसवर्ष विद्यालय का परीक्षाफल शतप्रतिशत रहा है। विद्यार्थियों की सफलता पर शिक्षकों और अभिभावकों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। 

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य देवीप्रसाद नौटियाल ने कहा है कि यह वर्ष कोविड-19 के कारण विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों सहित आम जनमानस के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण था। विशेषरूप से स्कूली बच्चों को कोविड-19 के कारण जो शैक्षिक क्षति हुई है उसकी भरपाई असम्भव है। उन्होंने इन चुनौतियों के बादजूद उच्च शैक्षिक लक्ष्य प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों और विद्यालय के शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की है। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक रमेश रतूडी, बालकृष्ण कोठारी, विजेंद्र सेमवाल, सुरेंद्र रावत, सुभाष चमोली, राजेश मिश्रवान, मनोज सकलानी, दीपक बडोला, रेखा डोभाल,  रेखा भट्ट, राजेश नेगी, पूरन सारांसी, मयंक भट्ट, राजेन्द्र बिजल्वाण और उप प्रधानाचार्य दिनेश बहुगुणा सहित अनेक अभिभावक मौजूद थे। विद्यालय में 1 अप्रैल से नए शैक्षिक सत्र के लिए प्रवेश आरम्भ हो रहे हैं। कार्यालय प्रमुख रविन्द्र परमार ने बताया है कि विद्यालय में 1 अप्रैल से प्रवेश प्रक्रिया आरम्भ की जा रही है और नए विद्यार्थी और उनके अभिभावक ऑनलाइन माध्यम से भी प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं।  ऑनलाइन प्रवेश के लिए यहां क्लिक करें। 

Click here for Online Admission

 


सोमवार, 8 मार्च 2021

महिला दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई टिहरी में एनएसएस इकाई द्वारा परिचर्चा का हुआ आयोजन।

 

सरस्वती विद्या मंदिर नई टिहरी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा समाज मे महिलाओं के योगदान विषय पर विद्यार्थियों के लिए एक परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं द्वारा महिलाओ के योगदान पर अपने विचार व्यक्त किये। 


 अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई टिहरी में राष्ट्रीयसेवा योजना इकाई द्वारा समाज के विकास मे महिलाओ की भूमिका विषय पर एक परिचर्चा आयोजित की गयी। इस अवसर पर एनएसएस इकाई के प्रभारी शिक्षक राजेन्द्र मिश्रवान ने विद्यार्थियों को विश्व मे महिलाओ के विभिन्न क्षेत्रों में  योगदान से अवगत करवाया। कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिका रेखा डोभाल ने छात्र छात्राओं को वैदिककाल से लेकर मौजूदा समय तक महिलाओं के योगदान से परिचय करवाया। उन्होंने कहा है कि महिलाएं त्याग और ममता की प्रतिमूर्ति होती हैं किंतु प्राचीन समय से ही महिलाओं को अनेक प्रकार की अपेक्षाओं का दंश झेलना पड़ा है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपना बेहतरीन योगदान दे कर अपनी काबलियत को सावित कर चुकी हैं। 


  इस मौके पर प्रधानाचार्य ने महिलाओं के प्रति आदर और सम्मान की भावना रखने का आवाहन किया। कार्यक्रम में छात्रा राजला, भावना, साची, प्रियंका, दिव्यांशी आदि ने परिचर्चा में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में उप प्रधानाचार्य दिनेश बहुगुणा, आचार्य विजेंद्र सेमवाल, रविन्द्र परमार, राजेन्द्र बिजलवाण, रेखा भट्ट और कुशमलता भट्ट आदि ने भी विचार व्यक्त किये।

शुक्रवार, 5 मार्च 2021

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ,नई टिहरी में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम के अवसर पर छात्र-छात्राओं को खिलाई गई नि:शुल्क कृमि निवारण दवाई।

 


     सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, नई टिहरी में दिनांक 5 मार्च, 2021 को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम के अवसर पर विद्यालय की एन,एस,एस इकाई द्वारा छात्र /छात्राओं को नि:शुल्क कृमि नाशक दवाई एल्बेंडाजोल टेबलेट खिलाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य देवी प्रसाद नौटियाल जी ने कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाते  हुए विद्यार्थियों को कृमि नाशक दवाई खिलाई इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है अतः देश का प्रत्येक बच्चा  स्वास्थ्य की दृष्टि से कृमि मुक्त होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों में विद्यालय की सक्रिय भूमिका अत्यंत आवश्यक है । कृमि निवारण के लिए  एल्बेंडाजोल टेबलेट की स्वीकार्यता पूरे विश्व में है और इस टेबलेट का कोई दुष्प्रभाव भी नहीं है। 

   कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय के शिक्षकों द्वारा अपनी कक्षाओं के विद्यार्थियों को एल्बेंडाजोल टेबलेट खिलाकर कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाई गई।  एन,एस,एस इकाई के कार्यक्रम अधिकारी शिक्षक राजेंद्र    मिश्रवाण ने कहा  कि जो भी छात्र छात्राएं कार्यक्रम के पहले चरण में दवाई खाने से छूट गए हैं ,उन्हें यह दवाई कार्यक्रम के अगले चरण में खिलाई जाएगी।






गुरुवार, 25 फ़रवरी 2021

बच्चों के मन से बोर्ड परीक्षा का भय और तनाव दूर करने के लिए एसवीएम नई टिहरी में आयोजित किया सेमिनार। वक्ताओं ने दिए अनेक उपयोगी सुझाव।


 बोर्ड परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों के मन से परीक्षा की जटिलता का भय और तनाव दूर करने के लिए सरस्वती विद्या मंदिर नई टिहरी में आयोजित सेमिनार में विद्यार्थियों को परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए अनेक सुझाव दिए गए। इस अवसर पर डायट नई टिहरी के प्राचार्य चेतन प्रसाद नौटियाल सहित अनेक वक्ताओं ने बच्चों का खूब हौसला बढ़ाया। 

  सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई टिहरी में बोर्ड परीक्षार्थियों के मन से परीक्षा का भय व तनाव दूर करने के लिए आयोजित सेमिनार में बतौर मुख्य अतिथि जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नई टिहरी के प्राचार्य चेतन प्रसाद नौटियाल सहित अनेक गणमान्यजनों ने बच्चों को परीक्षा के बेहतर अंक प्राप्त करने के लिए अनेक सुझाव दिए। कार्यक्रम का आरम्भ डायट प्राचार्य सीपी नौटियाल, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के टिहरी विभाग प्रचारक राजपुष्प जी व विद्यालय के प्रधानाचार्य देवीप्रसाद नौटियाल द्वारा सरस्वती वंदना और दीपप्रजवलित करने के साथ हुआ। इस अवसर पर डायट प्राचार्य द्वारा विद्यालय के विगत कई वर्षों के परीक्षा परिणामों की सराहना करते हुए गतवर्ष हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र गौरव सकलानी और राज्य मैरिट में स्थान प्राप्त करने वाले अन्य विद्यार्थियों का जमकर मनोबल बढाया। उन्होंने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कोविड 19 ने जहां हमारे समक्ष अनेक चुनौतियां खड़ी की है वहीं हमे विषम हालातों में भी आगे बढ़ने के लिए नए नए तरीके भी सीखा दिए हैं। शिक्षण और अध्ययन में इन नए तरीकों के इस्तेमाल से परीक्षा में बेहतर परिणाम प्राप्त किये जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का कार्य केवल पाठ्यक्रम पूरा करना नही होना चाहिए बल्कि विद्यार्थी के मन मे हर प्रकार से दक्षता का सृजन करना होना चाहिए। इस दौरान उन्होंने बच्चों को एससीईआरटी के कैरियर कॉन्सिलिंग सहित जिज्ञासा पोर्टल के माध्यम से अपनी समस्याओं के निवारण के लिए भी प्रेरित किया है। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि बच्चों की तमाम परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए ही उनसे एक सीमा के भीतर ही उनसे अपेक्षा रखे। बच्चों की क्षमताओं का भी ध्यान रखना आवश्यक है। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के टिहरी विभाग प्रचारक राजपुष्प जी ने कहा कि बच्चों को अच्छी शिक्षा के लिए साथ अच्छे संस्कार देना आवश्यक है। उन्होंने कहा है कि संस्कारयुक्त शिक्षा के लिए विद्या भारती के विद्यार्थी भारतवर्ष ही नही दुनियाभर में अपनी अलग पहचान बनाते हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों की सफलता शिक्षकों की मेहनत के साथ ही अभिभावकों के योगदान पर ही निर्भर करती है। 

 कार्यक्रम में प्रधानाचार्य देवीप्रसाद नौटियाल ने बोर्ड परीक्षा के लिए विद्यालय की तैयारियों की प्रगति से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि गतवर्ष की भांति इस वर्ष भी उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस अवसर पर अभिभावक संघ के नवनियुक्त अध्यक्ष व अधिवक्ता राम स्वरूप जोशी, डायट के प्रवक्ता शुभराल सिंह नेगी , विद्यालय के उप प्रधानाचार्य दिनेश बहुगुणा आदि ने भी विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में मंच संचालन विद्यालय की शिक्षिका रेखा डोभाल ने किया।

मंगलवार, 16 फ़रवरी 2021

बसंत पंचमी पर विद्या मन्दिर नई टिहरी में सरस्वती पूजन के साथ प्रवेशोत्सव का आयोजन कर विद्यार्थियों के प्रवेश आरम्भ।

 नई टिहरी नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बसंत पंचमी उत्साहपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय में मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। छात्रों ने जहां गुरुजनों के तिलक लगा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया वहीं पुस्तकों की पूजा कर वाक देवी मां सरस्वती से विद्या और ज्ञान प्रदान करने की प्रार्थना की गई। इस मौके पर प्रवेशोत्सव के तहत नए विद्यार्थियों के प्रवेश भी आरम्भ किये गए है
    प्रधानाचार्य देवीप्रसाद नौटियाल ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। उन्होंने कहा कि बसंत पंचमी हिंदुओं का एक प्रसिद्ध त्यौहार है जिसे श्रीपंचमी भी कहते हैं। यह पूजा पूर्वी भारत, पश्चिमोत्तर बांग्लादेश, नेपाल और कई राष्ट्रों में बड़े उल्लास से मनायी जाती है। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार यह त्यौहार माघ महीने के पांचवें दिन पंचमी पर हर साल मनाया जाता है।इस अवसर पर पर छात्र-छात्राओं ने रोचक ढंग से सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इस दौरन शिक्षक अभिभावकों तथा विद्यार्थियों ने विधि विधान माँ शारदे का पूजन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक रमेश रतूड़ी, दिनेश बहुगुणा, कुसुमलता भट्ट आदि ने भारतीय संस्कृति के बारे में अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर प्रवेशोत्सव का भी आयोजन किया गया जिसके तहत नए विद्यार्थियों को विद्यालय में प्रवेश दिए गए। विद्यालय में नवीन सत्र के लिए आज से प्रवेश आरंभ हो गए हैं साथ ही विद्यार्थी ऑनलाइन मोड़ में भी विद्यालय में प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं। 
    


सोमवार, 7 सितंबर 2020

सरस्वती विद्या मंदिर नई टिहरी, में मासिक परीक्षाओं का आयोजन होगा ऑनलाइन.

      सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई टिहरी में ऑनलाइन शिक्षण के साथ साथ अब मासिक परीक्षाओं का आयोजन भी ऑनलाइन मोड़ में होगा. विद्यालय में द्वीतीय मासिक परीक्षाएं आज से आरम्भ हो गयी है. आज कक्षा 9 अ और ब वर्ग के कुल 53 छात्र छात्राओं ने अंग्रेजी विषय की परीक्षा में अपने घरों से शिक्षिका रेखा डोभाल के ऑनलाइन मार्गदर्शन में प्रतिभाग किया. कोरोना वायरस के संभावित जोखिम को देखते हुए फ़िलहाल विद्यालयों में पठन पाठन बंद है और शिक्षक ऑनलाइन माध्यम से बच्चों को पढ़ा रहे है. विद्यालय के सभी शिक्षक अब बच्चों के ऑनलाइन मासिक परीक्षाएं ले रहे हैं. मासिक परीक्षाओं के लिए टेस्ट लिंक बच्चों व अभिभावकों के मोबाईल पर भेजे जा रहे है.बच्चे ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा में प्रतिभाग करने में काफी उत्साह और रुचि दिखा रहे हैं.

बुधवार, 29 जुलाई 2020

गौरव सकलानी बना हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा का टॉपर, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई टिहरी ने फिर लहराया परचम, मैरिट में पाँच विद्यार्थियों ने प्राप्त किया स्थान।

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद का 10वीं और 12वीं का परीक्षा आज जारी होगया। हाईस्कूल में 98.20 फीसद अंकों के साथ टिहरी के गौरव सकलानी  व इंटर में 96.60 फीसद अंकों के साथ ऊधमसिंह नगर की ब्यूटी वत्सल टॉपर रही। गौरव ने 500 में से 491 व ब्यूटी ने 483 अंक प्राप्त किये। इंटर का परीक्षाफल इस बार 80.26 व हाईस्कूल का 76.91 फीसद रहा।
 सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई टिहरी के गौरव सकलानी ने हाईस्कूल में 98.20 फीसदी अंक हासिल कर राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया है। गौरव की इस सफलता पर स्वस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई टिहरी में हर्ष और उल्लास का माहौल व्याप्त है। गौरव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने आचार्यजनों और माता पिता को देते हुए भविष्य में इंजीनियरिंग के क्षेत्र में आगे बढ़कर देशसेवा की इच्छा व्यक्त की है। उसके साथ ही सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई टिहरी से हाईस्कूल में छठे स्थान पर पवन रतूड़ी, सोलहवें स्थान पर गौरव सिंह, तेईसवें स्थान पर रुचिता भट्ट तथा इंटरमीडिएट की राज्य मैरिट सूची में शोभित जैन ने  तेईसवें स्थान पर जगह बनाई है। हाईस्कूल के चार तथा इंटरमीडिएट के एक परीक्षार्थी द्वारा राज्य मैरिट सूची में स्थान प्राप्त करने के साथ ही हाईस्कूल में राज्य का टॉपर इस विद्यालय से निकलने पर दिनभर विद्यालय में उत्सव का माहौल बना रहा। प्रधानाचार्य देवी प्रसाद नौटियाल ने मैरिट सूची में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों और उनके माता पिता को बधाई दी है।
      सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गत कई वर्षों से बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। गतवर्ष भी इस विद्यालय से कई बच्चों ने मैरिट में स्थान बनाया था। उत्कृष्ट परीक्षाफल को लेकर टिहरी के विधायक धन सिंह नेगी, मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी सेमवाल, पालिकाध्यक्ष सीमा कृशाली, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश ड्यूडी, भाजपा नेता दिनेश डोभाल सहित अनेक लोगों ने विद्यार्थियों व शिक्षकों को बधाई दी हैं।
     राज्य में इस बार हाईस्कूल में 1,47,155 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 1,13,191 उत्तीर्ण हुए हैं। गत वर्ष की तुलना में इस बार परीक्षाफल 0.48 फीसद अधिक रहा। वहीं, इंटर बोर्ड परीक्षा में 1,19,164 छात्र-छात्राओं में से 95,645 परीक्षार्थी पास हुए हैं। इंटर का रिजल्ट पिछले साल की तुलना में 0.13 फीसद अधिक रहा।

अन्य प्रमुख पोस्ट

Database 1